बुलंदशहर पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 हजारी गैंगस्टर होरीलाल गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की जहांगीराबाद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की जहांगीराबाद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शिकारपुर रोड से हुई गिरफ्तारी

थाना जहांगीराबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा गैंगस्टर होरीलाल क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम (उ.नि. अंकित कुमार व सौरभ कुमार) ने घेराबंदी कर अभियुक्त को शिकारपुर रोड से दबोच लिया।

कौन है पकड़ा गया इनामी?

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान होरीलाल पुत्र अमर सिंह (निवासी गुरु शिखरन, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़) के रूप में हुई है। होरीलाल पर जहांगीराबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट (मुअसं- 01/2026) के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

बरामदगी और विधिक कार्यवाही

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में थाना जहांगीराबाद पर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

 

Voice Of News24