बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में ‘किसान समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में ‘किसान समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के किसानों और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी ने पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने संवादहीनता को खत्म करने पर जोर देते हुए कहा, “प्रशासन और किसानों के बीच मधुर व्यवहार से कई समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं।”

प्रमुख दिशा-निर्देश
विद्युत विभाग बकाया बिलों में छूट के लिए कैंप लगाने और लाइन शिफ्टिंग की जानकारी साझा करने के निर्देश।
गन्ना विभाग घटतौली की शिकायतों पर मौके पर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी।
सिंचाई विभाग फसल बुवाई हेतु कृषि विभाग से समन्वय कर नहरों में समय से पानी सुनिश्चित करने के निर्देश।
बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026




















