फूलों की वर्षा और गुब्बारों से सजा द्वार: डिबाई में ‘परीक्षा के महाकुंभ’ का उत्सव जैसा आगाज़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। परीक्षा के तनाव को दूर करने और छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय प्रशासन ने उन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सकारात्मकता के साथ केंद्र में प्रवेश

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। जैसे ही परीक्षार्थी परिसर में प्रविष्ट हुए, शिक्षकों ने उन पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का भय निकालकर उनमें आत्मविश्वास जगाना था।

परीक्षा भय नहीं, आत्मविश्वास का पर्व: प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा

“परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, इसे डर के साथ नहीं बल्कि साहस और एकाग्रता के साथ देना चाहिए। यह ‘परीक्षा का महाकुंभ’ है, जहाँ आपकी मेहनत रंग लाएगी।”

प्रशासनिक सतर्कता और सहयोग

इस अवसर पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट रामनरेश सहित दिनेश चंद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मीकांत, अवधेश और माया यादव जैसे शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है, जिससे परीक्षा केंद्र का माहौल तनावमुक्त और प्रेरणादायी नजर आया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.