बागपत
बागपत जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के ग्राम सादतपुर जोनमना में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के ग्राम सादतपुर जोनमना में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महादेव का जीवन जगत कल्याण और त्याग का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज का भला संभव है।


प्रमुख उपस्थितियाँ
भाकियू (भानू) के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष चांदनी किन्नर, जिला प्रभारी जगत सिंह, जिला संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी और जिला महासचिव देवेंद्र चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा कैप्टन वीरपाल सिंह, सूबेदार सतपाल सिंह, पूर्व प्रधान चौधरी सुरेंद्र सिंह और राजवीर पांचाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व बुजुर्गों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमामयी बनाया। पंचायत और भंडारे ने सामाजिक एकजुटता का एक सशक्त संदेश दिया।
महराजगंज: पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनhttps://t.co/eVOpcWE5hj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 17, 2026




















