बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित निजी बस ने बाइक सवार गोविंद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
घटना का विवरण
हादसा 5 फरवरी की रात का है, जब गोविंद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक निजी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोविंद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शोक संतप्त परिजनों ने पहले मृतक का अंतिम संस्कार किया और उसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए थाने का रुख किया।
ग्रामीणों में रोष
मृतक के पिता शंकर गिरी ने औरंगाबाद थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, महेशपुर गांव के निवासियों ने क्षेत्र में बेलगाम दौड़ती बसों की रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि बस नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















