अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस: बुलंदशहर के किसान ब्रजेश कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर क्षेत्र के किसानों के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर क्षेत्र के किसानों के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस खास मौके पर प्रगतिशील किसान ब्रजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों और आलू की खेती में नवाचार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें CPRI (केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान) शिमला के निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह में विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रजेश कुमार ने आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों और उन्नत बीजों का उपयोग कर आलू उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी सफलता आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को आलू के बेहतर भंडारण और विपणन की तकनीकें भी सिखाईं। श्री ब्रजेश कुमार को मिली इस उपलब्धि पर स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से खेती के प्रति युवाओं और किसानों का मनोबल बढ़ता है।

 

Voice Of News24