महराजगंज
महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिसवा नगरपालिका के लोहिया नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिसवा नगरपालिका के लोहिया नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर, खजनी, गोरखपुर और कुशीनगर सहित कई जिलों के दिग्गज पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।
दंगल का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने किया। उन्होंने कुश्ती को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक खेलों को नई संजीवनी मिलती है। अखाड़े में स्थानीय और बाहरी पहलवानों के बीच कई कड़े मुकाबले हुए, वहीं नन्हे बाल पहलवानों की कुश्ती ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पूरा परिसर दर्शकों की तालियों और ‘जय भोले’ के नारों से गूंजता रहा। पूर्व पहलवान कृपाशंकर तिवारी ने रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष मुकाबले संपन्न कराए। आयोजन समिति ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026




















