वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल राजघाट स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल राजघाट स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। तड़के से ही मंदिर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जहाँ भक्त अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करते दिखे।

विशेष रूप से नगला बदरपुर से आए शिवभक्तों ने हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं, दिल्ली और अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भारी मात्रा में प्रसाद वितरित किया गया। आस्था के इस पावन पर्व पर पूरा वातावरण शिवमय और भक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

 

Voice Of News24