महराजगंज: दो मजदूरों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के परसौनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक के परसौनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को टीकर परसौनी चौराहे पर आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग उठाई।

गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व मकान निर्माण के दौरान रमन चौहान और शैलेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी और सपा उपाध्यक्ष तैय्यब अंसारी ने आरोप लगाया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद विभाग ने झूलते तारों को नहीं हटाया, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं: हाईटेंशन लाइन को आबादी से बाहर शिफ्ट करना, मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा और लापरवाह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौजूद रहे, जिन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे।

 

Voice Of News24