महराजगंज
महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

स्वयंभू पंचमुखी शिवलिंग की महत्ता के कारण यहाँ स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, साफ-सफाई और महिला सुरक्षा के लिए तैनात अतिरिक्त पुलिस बल की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर में सच्चे मन से की गई पूजा सफल होती है, जिसके चलते यहाँ भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता का संगम देखने को मिला। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच महाशिवरात्रि का यह महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बुलंदशहर: जिरौली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामhttps://t.co/ZqueKvfnPV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 15, 2026





















