महराजगंज: अनियंत्रित कार ने राहगीर को कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुनुवा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुनुवा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

भीषण टक्कर से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और राहगीर को रौंदते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फरेन्दा पुलिस ने लहूलुहान हालत में राहगीर को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेन्दा थाना पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इसके लिए चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24