ककोड़: त्योहारों पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को दी सख्त चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में ककोड़ थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने ग्राम वेर में क्षेत्र के डीजे संचालकों और गणमान्य ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी डीजे पर भड़काऊ, जातिसूचक या आपत्तिजनक गाने बजाए गए, तो संचालक के खिलाफ न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि डीजे को भी तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर अंकुश कुमार और हेड कांस्टेबल ने सुप्रीम कोर्ट एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस की इस सक्रियता और संवाद के बाद सभी डीजे संचालकों ने नियमों के पालन का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News24

शिव विवाह प्रसंग से भावविभोर हुआ पंडाल, चतुर्थ दिवस पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चारश्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अयोध्या से पधारे प्रवचनकर्ता ने बांधा समां