डिबाई: नीम नदी का बांध टूटने से 70 बीघा फसल बर्बाद, आक्रोशित किसानों ने प्रशासन को घेरा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कर्णवास रोड स्थित ईदगाह के समीप नीम नदी छोईया का बांध अचानक टूट जाने से क्षेत्र में तबाही का मंजर देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कर्णवास रोड स्थित ईदगाह के समीप नीम नदी छोईया का बांध अचानक टूट जाने से क्षेत्र में तबाही का मंजर देखने को मिला। बांध से निकले गंदे और दूषित पानी ने आसपास के खेतों को जलमग्न कर दिया, जिससे करीब 70 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना ने किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के किसान

पीड़ित किसानों का आरोप है कि बांध की जर्जर हालत को लेकर तहसील प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते कोई सुध नहीं ली। परिणाम स्वरूप बांध कट गया और खेतों में गंदा पानी भर जाने से जमीन दलदली हो गई। समस्या का समाधान न होता देख किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र पुत्र) से मदद की गुहार लगाई।

यूनियन ने की मुआवजे की मांग

सूचना पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा और प्रदेश सचिव रोहन सिंह लोधी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। संगठन ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से फोन पर वार्ता कर तत्काल बांध की मरम्मत, जलनिकासी और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर करीमुद्दीन सैफी, शिवपाल और बानों बेगम सहित दर्जनों पीड़ित किसान मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.