जौनपुर
जौनपुर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रशासनिक समन्वय समिति एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रशासनिक समन्वय समिति एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा, वर्षा काल और विभिन्न विकास परियोजनाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर लटकते तारों व पोलों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, नगर निकायों को जलभराव रोकने, नालों की सफाई तथा फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने किसानों को उर्वरक, नहरों के टेल तक पानी और पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













