बुलंदशहर
बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी भूपेंद्र यादव को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भूपेंद्र यादव (पुत्र बुद्धपाल उर्फ बुढी), निवासी ग्राम उदयभानपुर, थाना गुनौर (सम्भल) को दबोच लिया। वह थाना नरौरा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिस पर एसएसपी बुलंदशहर द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तारी के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमाशंकर भारद्वाज, अमित कुमार, प्रशांत यादव तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












