सिद्धार्थनगर: ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 और ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 और ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076, 1098 आदि) की जानकारी दे रही थी। इसी दौरान ग्राम भीमापार में एक सिरफिरा व्यक्ति स्कूल से लौट रही छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश करते हुए अनावश्यक रूप से घूमता पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा चेतावनी देने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आया और उग्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की सुसंगत धाराओं (170/126/135) में विधिक कार्रवाई की। सिद्धार्थनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.