मेडिकल कॉलेज जौनपुर में लैप्रोस्कोपी विधि से पित्त की पथरी का पहला सफल ऑपरेशन

जौनपुर

जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज में पहली बार लैप्रोस्कोपी दूरबीन विधि से पित्त की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।

प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर. बी. कमल के मार्गदर्शन में जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ए. ए. जाफरी और उनकी टीम ने खेतासराय निवासी एक 17 वर्षीय युवती का सफल शल्य चिकित्सा किया। मरीज की हालत पूरी तरह सामान्य और स्थिर है।

इस सफल ऑपरेशन में सर्जरी विभाग के डॉ. इमरान, डॉ. नाजिया, डॉ. धनंजय, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर और एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद पटेल व डॉ. दत्ता रेड्डी की अहम भूमिका रही।

प्रधानाचार्य डॉ. कमल ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.