जौनपुर: बुढ़वा बाबा तालाब की जहरीली दुर्गंध से बिगड़ी पुजारी समेत दो की तबीयत, पालिका प्रशासन पर फूटा आक्रोश

शाहगंज (जौनपुर)

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा तालाब में पिछले कई दिनों से मरी पड़ी मछलियों से उठ रही भीषण दुर्गंध अब स्थानीय लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा तालाब में पिछले कई दिनों से मरी पड़ी मछलियों से उठ रही भीषण दुर्गंध अब स्थानीय लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार सुबह जहरीली बदबू की चपेट में आने से श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की गंभीर शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली और घोर लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लापरवाही के कारण बिगड़ी स्थिति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दिन पूर्व ही मंदिर के पुजारी राजेश चौबे और स्थानीय सभासद राम प्रसाद मोदनवाल ने तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने और दुर्गंध फैलने की सूचना अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा को दी थी।

आरोप है कि सफाई प्रभारी और लिपिक श्रीराम शुक्ला ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि तालाब नगर पालिका के कार्यक्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन नगर पालिका ने केवल कागजी खानापूर्ति कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

सभासदों का धरना और चेयरमैन की फटकार

प्रशासनिक ढिलाई से नाराज सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की थी। उस समय नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था।

मंगलवार को पुजारी राजेश चौबे और पड़ोसी सर्वेश मिश्रा की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’ ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आनन-फानन में तालाब की सफाई का कार्य शुरू कराया गया।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”: अध्यक्ष रचना सिंह

24 जुलाई को ही तालाब में मछलियों के मरने की सूचना मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काम न होना गंभीर लापरवाही है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल, बुढ़वा बाबा तालाब के आसपास के इलाके में जहरीली दुर्गंध को लेकर दहशत का माहौल है और स्थानीय नागरिक समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.