बुलंदशहर: पुलिस पिकेट के पास गौकशी से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़–अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर बीती रात बेखौफ गौकशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़–अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर बीती रात बेखौफ गौकशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। नारायणपुर नहर के समीप हुई इस गौकशी की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात उस स्थान के बेहद करीब हुई जहाँ 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहती है।

नहर के नीचे मिले अवशेष

शनिवार सुबह करीब 9 बजे बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप ठाकुर को सूचना मिली कि नारायणपुर नहर के पुल के नीचे गोवंश के अवशेष पड़े हैं। कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे संदीप ठाकुर ने देखा कि वहां गोवंश का सिर और तीन टांगों के अवशेष पड़े थे। इस दृश्य को देख हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

तनाव बढ़ता देख थाना प्रभारी कवीश कुमार, क्षेत्राधिकारी (CO) डिबाई मधूप कुमार सिंह और एसडीएम मौके पर पहुँचे। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवाया गया। अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, संदीप ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ, तो थाने और एसएसपी कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24