नौतनवा: मदारी महदेइया-शाहपुर मार्ग के कायाकल्प की तैयारी, विधायक ऋषि त्रिपाठी करेंगे शिलान्यास

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को आज एक नई गति मिलने जा रही है। मदारी महदेइया से शाहपुर तक जाने वाले महत्वपूर्ण लिंक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का आज भव्य शुभारंभ होने वाला है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को आज एक नई गति मिलने जा रही है। मदारी महदेइया से शाहपुर तक जाने वाले महत्वपूर्ण लिंक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का आज भव्य शुभारंभ होने वाला है। इस परियोजना का शिलान्यास और भूमि पूजन क्षेत्रीय भाजपा विधायक ऋषि त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।

तीन दर्जन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग के निर्माण से करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सुंदरीकरण कार्य से क्षेत्र की तस्वीर भी पूरी तरह बदल जाएगी।

ग्रामीणों में भारी उत्साह

इस बहुप्रतीक्षित मार्ग के कायाकल्प की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सड़क के बनने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]