महराजगंज: पुलिस चौकी के पास दबंगों का तांडव, दिनदहाड़े हुई जमकर मारपीट; तमाशबीन बने रहे लोग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर पुलिस चौकी के समीप शनिवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर पुलिस चौकी के समीप शनिवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

सड़क पर बरसे लात-घूंसे, वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इस दौरान राहगीर सहमे रहे और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। इस पूरी वारदात का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना किसी पुलिसिया डर के हिंसक झड़प करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह रही कि चौकी के पास होने के बावजूद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.