महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा-परसौनी गांव में कानून और मर्यादा को ताक पर रखने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा-परसौनी गांव में कानून और मर्यादा को ताक पर रखने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दबंगों ने न केवल घर की शांति भंग की, बल्कि महिलाओं के साथ भी बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी कानून को ठेंगा दिखाते और महिलाओं के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। इस हिंसक झड़प में घर की चारदीवारी भी असुरक्षित दिखी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और कौतूहल का माहौल है।
पुलिस की कार्रवाई
वीडियो संज्ञान में आते ही स्थानीय पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ाhttps://t.co/f9K4t4RIEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2026























