बिजनौर
बिजनौर जनपद पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का डिप्टी डायरेक्टर बताकर सरकारी विभागों में अपना रौब जमाता था। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का डिप्टी डायरेक्टर बताकर सरकारी विभागों में अपना रौब जमाता था। पकड़ा गया आरोपी मनोज चौहान, बिजनौर के मुहम्मदपुर त्रिलोक का निवासी है।
मनोज चौहान बेहद शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता था। वह लग्जरी गाड़ी में सूट-बूट पहनकर निकलता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। खुद को दिल्ली में तैनात आईबी का बड़ा अधिकारी बताकर उसने कई सरकारी विभागों में न केवल अपना दबदबा बनाया, बल्कि कई काम भी करवाए।
पुलिस को काफी समय से इसके फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही थी। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह कोई अधिकारी नहीं, बल्कि एक ठग है जो पहचान का इस्तेमाल निजी लाभ और धौंस जमाने के लिए कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस फर्जी पहचान के जरिए किन-किन लोगों और विभागों को चूना लगाया है।
मेरठ: किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, विरोध करने पर भाई का सिर फोड़ाhttps://t.co/f9K4t4RIEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 7, 2026























