रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मनोज गिरफ्तार, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

रायबरेली

रायबरेली जनपद के जनपद में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद के जनपद में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। शहर कोतवाली पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी मनोज को धर दबोचा।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले के साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.