बरेली: गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, घंटों की मशक्कत के बाद हेड कांस्टेबल सुरक्षित निकले

बरेली

बरेली जनपद के नबाबगंज थाना क्षेत्र के बकैनिया में एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बरेली जनपद के नबाबगंज थाना क्षेत्र के बकैनिया में एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। कार में हेड कांस्टेबल नौशाद सवार थे, जो ट्रक के नीचे दबने से बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए। लगभग एक घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से नौशाद को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार का ढांचा पूरी तरह पिचकने के बावजूद हेड कांस्टेबल की जान बच गई।

घायल नौशाद को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.