अलीगढ़: मोहकमपुर में अवैध खनन का बोलबाला, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मौन

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहकमपुर में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी कानूनी खौफ के दिन-रात धरती का सीना चीर रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के थाना दादों क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहकमपुर में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी कानूनी खौफ के दिन-रात धरती का सीना चीर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी का अवैध उत्खनन साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की कथित “चुप्पी” खनन माफियाओं को शह दे रही है। अवैध खनन के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें भी जर्जर हो रही हैं। अब देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन इस पर क्या कड़ा कदम उठाता है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.