रायबरेली
रायबरेली जनपद के शहर की चर्चित चिकित्सक डॉ. रुचि सिंह की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के शहर की चर्चित चिकित्सक डॉ. रुचि सिंह की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने और कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन महीने पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी पति अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
प्रताड़ना और अवैध संबंधों का आरोप
मृतका के पिता के अनुसार, डॉ. रुचि अपने पति के अवैध संबंधों और आए दिन होने वाली मारपीट से बेहद परेशान थीं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उस मामले में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
न्याय की गुहार
पिता का दर्द छलका कि साक्ष्यों के बावजूद पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? परिवार अब मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।
घोसी: प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावियों का जलवा, 56 छात्र सम्मानित; आंचल ने मारी बाजीhttps://t.co/IzoQTEBOIl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 28, 2026













