मऊ
मऊ जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मंगलवार देर शाम भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मंगलवार देर शाम भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह रूट मार्च टीसीआई मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तक निकाला गया।

भ्रमण के दौरान एसपी ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांची। उन्होंने यातायात में बाधा बन रहे सड़क किनारे के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्पष्ट किया कि त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। गश्त में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनिल कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















