निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान वज्र’ के तहत 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस टीम को सफलता मिली है।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम/पता: रजनीश यादव (22 वर्ष), पुत्र दूधनाथ, निवासी ग्राम महन्दापुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।

संबंधित मामला: मु0अ0सं0 204/26, धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस (BNS)।

कार्रवाई और गिरफ्तारी विवरण

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम (उ0नि0 सूरज तिवारी एवं का0 आशुतोष कुमार) ने 26 जुलाई 2026 को दोपहर 11:50 बजे अभियुक्त रजनीश यादव को लक्ष्मीपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.