बलिया: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को, राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता

बलिया

बलिया जनपद के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश देंगे। वहीं, प्रदेश के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

समारोह में कुल 19,197 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी, जिनमें स्नातक के 13,261 और परास्नातक के 5,936 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 30 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थियों को कुल 44 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे, जिनमें 35 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर एम.एससी. रसायन विज्ञान की छात्रा नंदिनी वर्मा को ‘कुलाधिपति स्वर्ण पदक’ तथा प्राचीन इतिहास विभाग की छात्रा विनीता सिंह को पहली बार शुरू किया गया ‘डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक’ प्रदान किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 200 किट का वितरण और किशोरियों के लिए सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाकर प्रमाणपत्र भी बांटे जाएंगे।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.