पुरंदरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंटी आधी रात घर से गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुरंदरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुरंदरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर-जमानती वारंटी को आधी रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम/पता: प्रमोद कुमार (43 वर्ष), पुत्र रामदौड़, निवासी ग्राम बरगदवा मधुबनी, थाना पुरंदरपुर, महराजगंज।

योग्यता: स्नातक

मामला: मु0अ0सं0 66/25, धारा 138 एनआई एक्ट – चेक बाउंस

दबिश देकर हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 राहुल यादव, हे0का0 देवेंद्र यादव एवं का0 सुनील कुमार) ने 26 जुलाई 2026 की देर रात (00:30 बजे) ग्राम बरगदवा मधुबनी स्थित आवास पर दबिश देकर अभियुक्त को धर-दबोचा।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.