जौनपुर
जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने वीवीआईपी आवागमन मार्गों, पार्किंग, प्रवेश व निकास द्वारों, बैरिकेडिंग, ड्यूटी पॉइंट्स और सुरक्षा उपकरणों का सूक्ष्म परीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को असुविधा न होने देने के सख्त निर्देश दिए।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेंस व मेडिकल टीम तैनात रखने, लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा और नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। pic.twitter.com/cU1ASvHVyI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026












