बलिया: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’

बलिया

बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 26 जुलाई को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 26 जुलाई को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता और जिला महासचिव बीरबल राम के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादियों ने संविधान तथा आरक्षण के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मिठाई लाल भारती ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कोल्हापुर के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर 26 जुलाई 1902 को अपने राज्य में पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान सभा के निर्माताओं ने 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन की कड़ी मेहनत से संविधान तैयार किया, जो 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि संविधान ही आरक्षण का असली कवच है और समाजवादी पार्टी हर हाल में संविधान की रक्षा तथा महापुरुषों के सम्मान के लिए संकल्पित है।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में रामेश्वर पासवान, कंचन भारती, रीता भारती, नित्या सैनी, कृष्ण कुमार, यशपाल सिंह, सुशील पांडेय कान्ह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.