बहराइच
बहराइच जनपद के थाना रूपईडीहा अंतर्गत इमामनगर में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के थाना रूपईडीहा अंतर्गत इमामनगर में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम नानपारा की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और एसएसबी (SSB) की टीम ने खलियान व तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव के 16 व्यक्तियों ने लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा रखा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब जमीन खाली नहीं की गई, तो प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
एसडीएम ने बताया कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। मुक्त कराई गई जमीन को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।
निचलौल: धीरेंद्र प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचितhttps://t.co/7rITfKaZbo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 20, 2026





















