निचलौल: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निचलौल ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निचलौल ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

नामांकन के दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिनमें उमर्मेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश पाठक, रामआसरे और मोतीचंद प्रमुख थे। इस अवसर पर अजय सिंह, जितेंद्र जगरनाथ गोंड, शैलेश, रमेश पटेल, सुबास यादव और सनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का उत्साहवर्धन किया।

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि वे बैंक के माध्यम से किसानों के हित में कार्य करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

 

Voice Of News 24