बलिया: जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बिगुल बजा, 21 जनवरी से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सजेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा

बलिया

बलिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह त्रिदिवसीय भव्य प्रतियोगिता 21 से 23 जनवरी तक शहर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विभाग ने कमर कस ली है।

22 जनवरी को होगा औपचारिक उद्घाटन भले ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 21 जनवरी की शाम 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी, लेकिन खेल प्रतियोगिता का भव्य और औपचारिक उद्घाटन 22 जनवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इन खेलों में दमखम दिखाएंगे नौनिहालप्रतियोगिता को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्गों में बांटा गया है, जिसमें कबड्डी, खो-खो के साथ-साथ कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र होंगी:प्राथमिक वर्ग: 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद।

उच्च प्राथमिक वर्ग: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर और 4×100 मीटर रिले दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला प्रक्षेप और चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं होंगी।

पीटी प्रदर्शन और योगा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।20 जनवरी तक जमा होगी पात्रता सूची जिलाव्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सभी शिक्षा क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी पात्रता निर्धारित प्रारूप में 20 जनवरी की शाम 7 बजे तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तहसीली स्कूल (हनुमानगंज) पर जमा करनी अनिवार्य है।मंडलीय प्रतियोगिता का खुलेगा रास्ताजनपदीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहाँ वे जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.