जौनपुर

जौनपुर जनपद के दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ (सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन), जौनपुर के वार्षिक चुनाव में युवा अधिवक्ता अमित तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ (सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन), जौनपुर के वार्षिक चुनाव में युवा अधिवक्ता अमित तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कार्यकारिणी सदस्य पद पर हुए कड़े मुकाबले में अमित तिवारी ने सर्वाधिक 910 मत हासिल कर शानदार विजय प्राप्त की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जीत का जोरदार जश्न मनाया गया।
जिला जज ने चैंबर में बुलाकर दी बधाई
शाहगंज क्षेत्र के सन्दहाँ (मानीकलाँ) निवासी अमित तिवारी की इस शानदार सफलता पर जिला जज ने उन्हें अपने चैंबर में आमंत्रित किया। जिला जज ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।
पहले ही चुनाव में उभरा युवा चेहरा
दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव में अमित तिवारी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने 910 वोट हासिल कर मजबूत अंतर से जीत दर्ज की और कार्यकारिणी में अपना स्थान पक्का किया। अपनी कार्यकुशलता और सौम्य व्यवहार के चलते वह बार के युवा अधिवक्ताओं के बीच एक मजबूत चेहरे के तौर पर उभरे हैं।
जीत के बाद अमित तिवारी एडवोकेट ने सभी साथी अधिवक्ताओं का आभार जताया और संकल्प दोहराया कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और बार की गरिमा को नई ऊंचाई देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि
अमित तिवारी कानून के जानकार होने के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। उन्होंने एलएलबी (LLB), बीटीसी (BTC) और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है तथा सामाजिक मुद्दों और युवाओं के अधिकारों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं। वे एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं; उनके पिता सत्यदेव तिवारी कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय मानीकलाँ में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता शैल कुमारी श्री गणेशजी बालोद्यान सन्दहाँ की प्रबंधक हैं।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













