महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवा में बिजली विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर बांस-बल्लियों के सहारे बिजली के तार दौड़ाने को मजबूर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवा में बिजली विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर बांस-बल्लियों के सहारे बिजली के तार दौड़ाने को मजबूर हैं। गांव में लंबे समय से पक्के खंभे न लगाए जाने के कारण खेतों और रास्तों के ऊपर झूलते तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।
पक्के पोल का अभाव, बल्लियों पर टिकी सप्लाई
ग्रामीणों का कहना है कि बुनियादी सुविधा होने के बावजूद विभाग ने गांव में पर्याप्त पक्के पोल नहीं लगाए हैं। ऐसे में मजबूरीवश लोगों को अपने स्तर पर बांस और बल्लियों के सहारे घरों तक केबल और तार खींचने पड़ रहे हैं। तेज हवा और बारिश के मौसम में यह बल्लियां झुक जाती हैं, जिससे तार जमीन के काफी करीब आ जाते हैं।
हादसे का बना रहता है डर
रास्तों और खेतों से होकर गुजर रहे ये लटकते तार राहगीरों, किसानों, बच्चों और मवेशियों के लिए निरंतर खतरा बने हुए हैं। कई बार करंट उतरने की स्थिति भी बन जाती है, जिससे ग्रामीणों में हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने की पोल लगाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल गांव का सर्वे कराया जाए और बांस-बल्ली के सहारे चल रही खतरनाक लाइन को हटाकर पक्के पोल स्थापित किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












