महराजगंज

महराजगंज जनपद के अरोमा गार्डन विद्यापति नगर, बरवा (महराजगंज) में आयोजित ‘महराजगंज गॉट टैलेंट’ के ग्रैंड फिनाले में केरला पब्लिक स्कूल, आजाद नगर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अरोमा गार्डन विद्यापति नगर, बरवा (महराजगंज) में आयोजित ‘महराजगंज गॉट टैलेंट’ के ग्रैंड फिनाले में केरला पब्लिक स्कूल, आजाद नगर के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डांस और जीके प्रतियोगिता में दिखा जलवा
सोलो डांस: प्रतियोगिता के सोलो डांस वर्ग में कक्षा तीन से अनन्या रावत एवं रिया गौतम, कक्षा चार से वैष्णवी मिश्रा, कक्षा छह से सौम्या स्वर्णकार, कक्षा सात से अस्मिता एवं दिव्यांशी यादव तथा कक्षा आठ की जरीना खातून ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
ग्रुप डांस: समूह नृत्य (ग्रुप डांस) वर्ग में कक्षा पांच के अयान सिद्दीकी, अब्दुस समद, सैफ सिद्दीकी, एम.डी. अयान तथा कक्षा छह के राज गौतम ने मंच पर शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: इसी क्रम में जीके प्रतियोगिता के तहत कक्षा सात के अभय मिश्रा और कक्षा आठ के जियाउल हक, मोहम्मद फैज, आयुष मिश्रा एवं सिद्धार्थ पौडेल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
विद्यालय के डायरेक्टर फैज अहमद ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि महराजगंज गॉट टैलेंट जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर देते हैं। केरला पब्लिक स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता को हमेशा बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं सरिता गुप्ता, कंचन गुप्ता, कौशिकी पटेल, शहनाज खातून, दिव्या शर्मा, पूनम गुप्ता, सुलोचना शर्मा, उज्ज्वला विश्वकर्मा, सानिया खातून एवं अम्मार आलम ने बच्चों को प्रमाण-पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












