महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील निचलौल सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील निचलौल सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दूर-दराज से पहुंचे आमजन की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को पूरी गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की जाएं, जो मौके पर जाकर निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई छोटे मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













