बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
रील बनाकर फैला रहा था खौफ
संवाददाता जय भगवान सिंह के अनुसार, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बना रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के बावजूद ऐसे दबंग किस्म के युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और बेखौफ होकर सरेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ककरिया खेड़ा गांव का है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो के जरिए युवक इलाके में अपना खौफ और धौंस कायम करना चाहता है।
पुलिस की गिरफ्त से दूर, तलाश जारी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026












