सिद्धार्थनगर: विकास कार्यों में लापरवाही पर CDO सख्त, खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और लटकी बिजली लाइनों को हटाने के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की विकास रैंकिंग में सुधार लाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की विकास रैंकिंग में सुधार लाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के मानकों के आधार पर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और पिछड़ रहे विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

बिजली और जल जीवन मिशन पर कड़ा रुख

बैठक में विद्युत व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई। CDO ने स्पष्ट निर्देश दिए कि

विद्युत विभाग

निर्धारित समय के भीतर खराब ट्रांसफॉर्मर बदले जाएं और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो। सबसे महत्वपूर्ण निर्देश स्कूलो के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को तत्काल हटाने का दिया गया, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

जल जीवन मिशन

ओवरहेड टैंकों का निर्माण समय से पूरा कर टेस्टिंग के बाद जलापूर्ति शुरू की जाए। पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत को अनिवार्य बताया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं में 100% लक्ष्य की मांग

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन, छात्रवृत्ति और पीएम कुसुम योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाई जाए।

पीएम सूर्य घर योजना

इस योजना में धीमी प्रगति पर CDO ने नाराजगी जताई और सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

फसल अवशेष प्रबंधन

किसानों को जागरूक करने और पराली प्रबंधन की योजनाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा

50 लाख रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए:

लोक निर्माण विभाग (PWD) को गुणवत्ता और डेडलाइन का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।परियोजनाओं के उपयोग प्रमाण पत्र समय से भेजकर अगली किश्त की मांग करने के निर्देश दिए गए, ताकि बजट के अभाव में कार्य न रुके।

रैंकिंग सुधारने के लिए ‘फर्स्ट क्लास’ टारगेट

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर समय से डेटा फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चुनौती दी कि वे योजनाओं में वास्तविक प्रगति लाकर जनपद को डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम श्रेणी में लेकर आएं। किसी भी स्तर पर डेटा फीडिंग या कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.