सिद्धार्थनगर: स्कूल जा रही बस नेशनल हाईवे पर पलटी, 18 छात्र घायल 6 की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में आज शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहिया गांव के पास दर्शगाह इस्लामिया अकरहरा खजुरिया स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में आज शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहिया गांव के पास दर्शगाह इस्लामिया अकरहरा खजुरिया स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में बस सवार 18 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 6 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बस रोज की तरह करीब 30 बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। शनिवार सुबह जब बस नेशनल हाईवे पर मदरहिया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया। घना कोहरा होने के कारण बस सीधे सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही वहां मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। तत्काल सभी 18 घायल बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 6 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया है।

घायल बच्चों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। फिलहाल अन्य 12 बच्चों का इलाज पीएचसी पर ही चल रहा है, जिनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM) विवेकानंद मिश्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आरके चौरसिया अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। सीएमओ ने डॉक्टरों की एक विशेष टीम को बच्चों की निगरानी में लगा दिया है। एसडीएम ने कहा कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और स्कूल प्रबंधन से भी बस की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर जवाब मांगा जाएगा।

कोहरा और सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड और कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। ऐसे में तेज रफ्तार या अचानक सामने आए अवरोध से ये हादसे हो रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.