महराजगंज: कोल्हुई में बस बनी आग का गोला, पेट्रोल पंप के पास टला भीषण हादसा

कोल्हुई

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में भीषण आग लग गई। घटना भारत पेट्रोल पंप के बिल्कुल नजदीक की है, जिससे इलाके में बड़े विस्फोट का खतरा पैदा हो गया था। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और ढाबा कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, वरना एक बड़ी त्रासदी घट सकती थी।

जानकारी के अनुसार, यह बस पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह की बताई जा रही है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे के बाद अचानक बस से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बस पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई। पास में ही पेट्रोल पंप होने के कारण आसपास के घरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों का साहस, टला बड़ा धमाका

आग की भयावहता को देखते हुए पास स्थित ढाबे के कर्मचारी, पेट्रोल पंप कर्मी और स्थानीय ग्रामीण तुरंत हरकत में आए। बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती, तो पूरा इलाका राख के ढेर में तब्दील हो सकता था। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.