महराजगंज: कलयुगी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सुकरहर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सुकरहर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही जन्म देने वाली माँ पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से महिला की जान तो बच गई, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घर पहुँचते ही शुरू कर दिया तांडव

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम ऋषिकेश यादव है, जो अक्सर घर से बाहर ही रहता था। बताया जा रहा है कि आज वह जैसे ही घर पहुँचा, बिना किसी ठोस कारण के अपनी माँ सलहंता देवी (पत्नी बालकिशुन यादव) पर टूट पड़ा। युवक ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से माँ को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर युवक को रोका, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पारिवारिक कलह हो सकती है वजह

ऋषिकेश अपने दो भाइयों में बड़ा है। उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं की मानें तो इस हमले के पीछे लंबे समय से चल रहा पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और उपचार

घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए निचलौल CHC भिजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.