बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। कोमल चौराहे के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मोड़ पर अनियंत्रित हुई पल्सर बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित साहनी (22 वर्ष) पुत्र रमाशंकर साहनी, जो कि बड़डार टोला झीगुरीजोत का निवासी था, अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या UP 56 BC 2293) से कोमल चौराहे से जरलहवा की तरफ मुड़ रहा था। मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लिया।थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विधिक कार्यवाही पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 9 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/My1qDnhnnD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 9, 2026


















