डिबाई/बुलंदशहर
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का डिबाई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का डिबाई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। महादेव चौराहे पर भारी संख्या में जुटे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।
हनुमान चालीसा का संकल्प और मंदिरों से जुड़ाव
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू समाज को अपनी जड़ों और मंदिरों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सामूहिक शक्ति से ही धर्म और संस्कृति की रक्षा संभव है।
जनसंख्या कानून और घुसपैठियों पर कड़ा रुख
डॉ. तोगड़िया ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार को इन घुसपैठियों को पहचान कर तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्षा रजनी ठुकराल, ग्रीश बजरंगी, और डिबाई तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा,जीतू बजरंगी (जिला गोरक्षा प्रमुख),हरिओम सिंह, महेश राजपूत, श्याम,गवेन्द्र राजपूत, सुशील खजानी, गोपाल हिंदू,अंकुर, तरुण सैनी और संजय बजरंगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।डिबाई में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद डॉ. तोगड़िया का काफिला खुर्जा के लिए रवाना हो गया।
यूपी न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल: 63 अपर जिला जजों के तबादले, मेरठ को मिले दो नए न्यायाधीशhttps://t.co/Mrjm0PYgrc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 6, 2026






















