पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फरेंदा में जश्न: नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल बोले- “यह महराजगंज के लिए स्वर्ण युग”

फरेंदा/महराजगंज

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और सात बार के सांसद पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज उनके प्रथम आगमन पर फरेंदा की धरती पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और सात बार के सांसद पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज उनके प्रथम आगमन पर फरेंदा की धरती पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक क्षण को कवर करने पहुँचे वॉॅयस ऑफ़ न्यूज 24 के संवाददाता दुर्गेश ने नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल से खास बातचीत की।

नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल का बड़ा बयान

संवाददाता दुर्गेश से बातचीत करते हुए नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने इस नियुक्ति को जनपद के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा:

“माननीय पंकज चौधरी जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना यह सिद्ध करता है कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता और अनुभवी नेतृत्व की कितनी अहमियत है। सात बार सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बेदाग और विकासपरक रहा है। उनके नेतृत्व में अब पूरे उत्तर प्रदेश का संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

राजेश जायसवाल ने आगे कहा कि आज जिस तरह से फरेंदा की जनता सड़कों पर उतरी है, वह पंकज चौधरी जी के प्रति लोगों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

भव्य स्वागत से गूंजा पूरा क्षेत्र

पंकज चौधरी के स्वागत में फरेंदा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। धानी ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के छोटे भाई सहित तमाम दिग्गज नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

संगठन को मिलेगी नई धार

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंकज चौधरी को प्रदेश की कमान मिलने से पूर्वांचल सहित पूरे यूपी में भाजपा का आधार और मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।वॉॅयस ऑफ़ न्यूज 24 के लिए फरेंदा से संवाददाता दुर्गेश की यह विशेष रिपोर्ट।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]