फरेंदा: सात बार के सांसद और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उत्साह, बजरंग बहादुर सिंह के भाई छठ्ठू सिंह ने जताया हर्ष

फरेंदा/महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा में आज भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, सात बार के सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री रह चुके नेता का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद महराजगंज के फरेंदा में आज भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, सात बार के सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर कार्यकर्ताओं और जनता में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

पार्टी द्वारा प्रदेश की कमान सौंपे जाने के बाद पहली बार फरेंदा की धरती पर पहुंचे दिग्गज नेता का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच जनता ने अपने प्रिय नेता का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

धानी ब्लॉक प्रमुख और पूर्व विधायक के भाई ने क्या कहा?

इस खास मौके पर धानी ब्लॉक प्रमुख एवं फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के भाई ने छठ्ठू सिंह खुशी जाहिर करते हुए कहा “यह पूरे जनपद और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। सात बार के सांसद और पूर्व मंत्री का प्रदेश अध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि पार्टी में निष्ठा और अनुभव का सम्मान है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

जनता में भारी उत्साह

क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी का एक मास्टरस्ट्रोक बताया है। फरेंदा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए थम सा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.