नरौरा: पूर्व चेयरमैन स्व. मदन वशिष्ठ की द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, याद किए गए विकास कार्य

नरौरा (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के नरौरा नगर में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मदन वशिष्ठ की दूसरी पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा नगर में पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मदन वशिष्ठ की दूसरी पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर के प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों ने उन्हें नमन किया।

पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय वशिष्ठ के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। परिजनों, पुराने सहयोगियों और गणमान्य नागरिकों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सभा में मौजूद वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि स्व. मदन वशिष्ठ ने राजनीति में ईमानदारी और सरलता की एक नई मिसाल पेश की थी। उन्होंने सदैव जनकल्याण को सत्ता से ऊपर रखा और नगर के विकास में अहम भूमिका निभाई।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे राधेश्याम शर्मा, अनिल कुमार वार्ष्णेय, के.पी. सिंह बघेल,पूर्व प्राचार्य महेशप्रकाश शर्मा, पूर्व प्राचार्य ज्ञानेंद्र पाठक, पूर्व प्राचार्य हरिओम शर्मा और नवनीत शर्मा। सभासद गिरीश पंत, सभासद मनोज यादव, पूर्व सभासद दिगंबर सिंह यादव और पूर्व सभासद रामेश्वर सिंह दिवाकर।

दो मिनट का मौन और शांति प्रार्थना

उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. मदन वशिष्ठ का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.